Saturday, June 13, 2026

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने किसान को रौंदा, मौके पर ही मौत

Share

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने किसान को रौंदा, मौके पर ही मौत

 

मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात ग्वालियर में एक भीषण सड़क हादसे ने एक किसान की जान ले ली। सिरोल थाना क्षेत्र के हरीखेड़ा निवासी 53 वर्षीय किसान श्रीकृष्ण सखवार अपने खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे थे, तभी जारगा गांव के पास एक तेज रफ्तार आईसर कंटेनर ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे धर दबोचा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन श्रीकृष्ण सखवार को तत्काल जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बगौली ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आरोपी चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read more

Local News