Saturday, June 13, 2026

GRMC हॉस्टल में स्टूडेंट की मौत: MBBS छात्र यशपाल उईके फर्स्ट फ्लोर से गिरा, बहन ने उठाए सवाल

Share

GRMC हॉस्टल में स्टूडेंट की मौत: MBBS छात्र यशपाल उईके फर्स्ट फ्लोर से गिरा, बहन ने उठाए सवाल

 

ग्वालियर शहर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) के रविशंकर हॉस्टल में सोमवार रात एक MBBS प्रथम वर्ष के छात्र यशपाल उईके (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यशपाल हॉस्टल के फर्स्ट फ्लोर से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर आंतरिक चोटें आईं और देर रात अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

                      रविशंकर हॉस्टल जहां छात्र रहता था

घटना और मृत्यु

बैतूल के घोड़ा डोंगरी निवासी यशपाल उईके ने इसी साल नीट क्लियर किया था और वह करीब 20 दिन पहले ही दिवाली की छुट्टियां मनाकर कॉलेज आया था। सोमवार रात करीब 9:45 बजे जब वह फर्स्ट फ्लोर पर अपने रूम (रूम पार्टनर गुना निवासी प्रवीण सहरिया) के बाहर ओपन एरिया में था, तभी वह संदिग्ध हालत में नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गिरा।

. नीचे ड्यूटी पर तैनात गार्ड कपिल कुमार ने आवाज़ सुनकर तुरंत वार्डन और अन्य छात्रों को सूचना दी।

. घायल छात्र को रात 10 बजे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर ले      जाया गया।

. आंतरिक चोटों के कारण उसने रात 12:45 बजे दम तोड़ दिया।

बहन ने उठाए सवाल, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

                    यशरपाल उईके की मां को समझाती छात्राएं

घटना की सूचना मिलते ही मृतक की बहन सुषमा (जो मुरैना में नर्स हैं) ग्वालियर पहुंचीं। उन्होंने अपने भाई की मौत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सुषमा का आरोप है: “मेरा भाई खुदकुशी नहीं कर सकता। अगर वह इतनी ऊंचाई से गिरा और चोट से मौत हुई, तो उसके शरीर से खून क्यों नहीं निकला? उसके साथ कुछ तो गलत हुआ है।” सुषमा ने बताया कि वह भी मुरैना में नर्स है, उन्हें पता है चोट लगने पर खून निकलता है।

झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।

. पुलिस रैगिंग सहित सभी एंगल पर मामले की जांच कर रही है।

. टीआई के मुताबिक, “अभी यह कहना मुश्किल है कि यह खुदकुशी है या हादसा।”

हालांकि, GRMC के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने रैगिंग के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि परिजनों या दोस्तों की ओर से कोई ऐसा आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है और आगे की जांच पुलिस कर रही है।

पुलिस ने मृतक के रूम पार्टनर प्रवीण सहरिया से पूछताछ की है, जिसका कहना है कि वह अपने कमरे में था, इसलिए उसे यशपाल के गिरने की जानकारी नहीं है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Read more

Local News