Saturday, June 13, 2026

नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म और सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, बहनोई पर भी मामला दर्ज

Share

नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म और सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, बहनोई पर भी मामला दर्ज

 

ग्वालियर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक युवक ने नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर 2023 से लगातार उसका शारीरिक शोषण किया और उसके अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक आकाश बाथम और उसके बहनोई संदीप बाथम के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की ससुराल ग्वालियर थाना क्षेत्र के लधेड़ी में है और वह अक्सर वहीं रहती थी। भिंड जिले का रहने वाला आकाश बाथम भी 2023 में पढ़ाई के लिए ग्वालियर आया और लधेड़ी में ही किराए पर रहने लगा। 2023 में जब छात्रा नाबालिग थी, तब आकाश से उसकी दोस्ती हो गई। कुछ दिनों बाद ही आरोपी आकाश छात्रा को अपने साथ ले गया और उसके बालिग होने तक शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

आरोपी आकाश एक बार अपने जीजा संदीप बाथम के घर हरियाणा भी गया, जहाँ उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए।

धमकी और सोशल मीडिया पर वायरल

कुछ समय बाद छात्रा को पता चला कि आरोपी युवक आकाश ने किसी और से शादी कर ली है। जब छात्रा ने शादी की बात पूछी तो आरोपी ने बदनामी करने की धमकी देते हुए उसके अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक आकाश बाथम के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही, सहयोग करने वाले आरोपी के बहनोई संदीप बाथम के खिलाफ भी मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी गई हैं।

Read more

Local News