मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज ग्वालियर आयेंगे।
मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज ग्वालियर आयेंगे और ग्वालियर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
और मुख्यरूप से बीजेपी की केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेस वार्ता को भी ग्वालियर में संवोधित करेंगे।
मंत्री विजयवर्गीय वायु मार्ग से दोपहर 12 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुँचेंगे जहाँ बीजेपी के नेता कार्यकर्ता उनकी अगुवानी करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे।
बीजेपी का 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर एक अभियान 11 साल बेमिसाल बीजेपी के द्वारा चलाया जा रहा है, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इन 11 सालों में सरकार की उपलब्धि एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और सरकार की प्रतिवद्धता को जनता तक पहुँचाना है।

