Saturday, June 13, 2026

60 हज़ार की जैकेट पहनकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मचाई सनसनी, बोले ‘अब पहनूंगा 1.2 लाख की, जो जलते हैं वो जलें

Share

60 हज़ार की जैकेट पहनकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मचाई सनसनी, बोले ‘अब पहनूंगा 1.2 लाख की, जो जलते हैं वो जलें

बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है उनका ऑस्ट्रेलिया दौरा और एक महंगी जैकेट। सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी तस्वीरों में उन्हें एक लग्ज़री जैकेट और गूची ग्लास पहने देखा गया। जिसकी कीमत तकरीबन 60 से 65 हज़ार रुपए बताई जा रही है। इसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया कि एक धर्मगुरु को इतने महंगे कपड़े क्यों पहनने चाहिए?
लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने ट्रॉलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि, ‘’हमारे लिए वीडियो बनाया गया है, ऑस्ट्रेलिया में हमें ठंडी लगी। एक बच्ची जिसने दीक्षा ली है, उसने महंगी जैकेट दे दी। 60-65 हजार रुपए की रही होगी जो बड़े ब्रांड का है। जब यूट्यूबर ने बताया, तब पता चला समुद्र में गए तो, बचने के लिए हमने चश्मा लगा लिया, वो भी महंगा। फोटो वायरल हो रहा है, लोग कह रहे हैं बाबा के जलवे देखो, कुछ तो कह रहे हैं, ऐस देखो, कुछ कह रहे हैं मजे तो इन्हीं के हैं। ये जैकेट मेरी एक बहन ने उपहार में दी है। और अगर तुम जलते हो, तो सुनो मैं अगली बार 1 लाख 20 हजार रुपए की जैकेट पहनूंगा”। उनके इस जवाब ने उनके समर्थकों के दिल जीत लिए, वहीं ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दे दिया।
उन्होंने आगे बताया कि उनकी कथाओं से मिलने वाला धन निजी विलासिता में नहीं, बल्कि धार्मिक और सामाजिक सेवा में जाता है, जैसे गौशालाओं, कैंसर अस्पतालों, और अन्य जनसेवा प्रकल्पों में।
धर्मगुरु ने समाज के दोहरे मापदंडों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब फ़िल्मी सितारे करोड़ों के कपड़े और गहने पहनते हैं, तो कोई कुछ नहीं कहता, लेकिन एक हिंदू संत कुछ अच्छा पहने तो ट्रोल किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया से भावुक होकर उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, “भारत की बहुत याद आ रही है। पर जहां भी जाऊं, देश को और धर्म को याद रखता हूं”।https://www.instagram.com/reel/DK970n8Ir87/?igsh=MzllemZ3bzBlNDB1

Read more

Local News