Saturday, June 13, 2026

दतिया में ASI ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड वीडियो में थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

Share

दतिया में ASI ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड वीडियो में थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप लगाए

 

दतिया जिले के गोदन थाने में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) प्रमोद पावन की खुदकुशी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। उनकी डेड बॉडी उनके सरकारी आवास में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। इस घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पुलिस अभी तक आत्महत्या के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं कर पाई है, लेकिन घटना के साथ ही एक सुसाइड वीडियो भी सामने आया है, जिसने मामले को और भी गंभीर बना दिया है।

सुसाइड से पहले जारी किया वीडियो

ASI प्रमोद पावन ने फांसी लगाने से ठीक पहले अपना एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में उन्होंने गोदन थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ASI पावन के अनुसार, थाना प्रभारी द्वारा उन्हें ‘नजरबंद’ किया गया था और वे पिछले कई दिनों से उनकी और अन्य पुलिसकर्मियों की ‘यातनाएं’ झेल रहे थे। यह वीडियो उनकी मानसिक प्रताड़ना का एक स्पष्ट संकेत देता है, जिसने उन्हें यह भयावह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

किसे ठहराया मौत का जिम्मेदार?

वायरल वीडियो में ASI प्रमोद पावन ने अपनी मौत का जिम्मेदार गोदन थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया, थरेट थाना प्रभारी अनफसुल हसन, आरक्षक चालक रूपनारायण यादव, और आरक्षक अरविंद यादव को ठहराया है। मृतक ने यह भी आरोप लगाया है कि अरविंद भदौरिया पर पहले भी अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

ASI की आत्महत्या की खबर मिलते ही भांडेर एसडीओपी पूनम चंद्र यादव फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  फोरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने अभी तक आत्महत्या के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन सुसाइड वीडियो में लगाए गए आरोपों के बाद यह मामला और भी गंभीर हो गया है।

Read more

Local News