Saturday, June 13, 2026

तीन दिन…तीन हमले! शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव से सहमे यात्री

Share

दिन…तीन हमले! शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव से सहमे यात्री

भोपाल-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर VIP ट्रेनों में सफर करना भी सुरक्षित नहीं रहा। इस ट्रेक पर गतिमान, शताब्दी और वंदे भारत जैसी VIP ट्रेनें भी सुरक्षित नहीं है। मंगलवार भोपाल से निजामुद्दीन जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर एक सप्ताह में यह चौथी बार पत्थर बाजी की घटना हुई। आज भोपाल से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी ट्रेन के C-6 कोच की खिड़की टूटी। रानी कमलापति से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (12001) पर तीन दिनों में तीसरी बार पथराव की घटना हुई है। बुधवार को बीना और झांसी के बीच अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिससे C-6 कोच की खिड़की का शीशा पूरी तरह चटक गया। सौभाग्य से किसी यात्री को चोट नहीं लगी, लेकिन ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।
इससे पहले रविवार रात को ग्वालियर के बिरला नगर और रायरू स्टेशन के बीच भी पथराव हुआ था, जिसमें C-5 कोच की खिड़की टूटी थी। खिड़की के पास बैठी महिला यात्री बाल-बाल बचीं। वहीं, मंगलवार को विदिशा के मंडी बामोरा स्टेशन के पास फिर पत्थरबाजी हुई, जिसमें C-4 कोच का शीशा टूट गया।
हर घटना के बाद यात्रियों ने तत्काल ट्रेन स्टाफ को जानकारी दी। कंट्रोल रूम और RPF को सूचना दी गई और बीना स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई गई। RPF ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेल मंडल अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, लेकिन जांच की जा रही है। यात्रियों का कहना है कि बार-बार हो रही घटनाओं से अब ट्रेन यात्रा असुरक्षित लगने लगी है

ग्वालियर की रहने वाली मीना देवी और जमुना देवी भोपाल स्टेशन से शताब्दी एक्सप्रेस के C-4 कोच में ग्वालियर के लिए सवार हुई थी। भोपाल से रवाना होने के बाद ट्रेन जब मंडी बमौरा स्टेशन से आगे बढ़ी उसी दौरान आउटर पर शताब्दी ट्रेन पर पथराव हुए। एक पत्थर मीना देवी की खिड़की पर लगा, जिससे खिड़की का शीशा टूट गया। तेज़ धमाके से यात्री दहशत में आ गए। पीड़ित यात्रियों का कहना है कि शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत जैसी VIP ट्रेनों में सुरक्षा की यह बादहाल है, तो आम ट्रेनों और आम यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। रेलवे प्रशासन को सख्त इंतजाम करना चाहिए।

 

 

 

Read more

Local News