Saturday, June 13, 2026

प्रेम-प्रसंग बना जानलेवा, युवक ने प्रेमिका के घर के बाहर खुद को लगाई आग, 75 प्रतिशत तक झुलसा

Share

ग्वालियर शहर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेम-प्रसंग में आ रही परेशानियों से तंग आकर एक युवक ने खुद को आग लगा ली। यह घटना शुक्रवार देर रात लगभग 12:30 बजे की है।
24 वर्षीय अजय कुशवाहा, जो पटिया वाले बाबा मोहल्ला, सिकंदर कंपू का रहने वाला है। उसने अपनी प्रेमिका के घर के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। अजय करीब 75 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसे जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अजय अपने मोहल्ले की ही एक युवती से प्रेम करता है और पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते में खटास आ गई थी। मानसिक तनाव में आकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
माधोगंज थाना प्रभारी, प्रशांत शर्मा ने बताया कि हमें शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि एक युवक ने युवती के घर के सामने खुद को आग लगा ली है। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। युवक की हालत अभी गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है।
वही लड़के के पिता ने लड़की के परिजनों पर आरोप लगाए हैं कि परिजन 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे नहीं तो झूठे केस में फ़साने की बात कह रहे थे और लगातार लड़के को मेंटली टार्चर किया जा रहा था जिसके चलते ये सब हुआ।

Read more

Local News