Saturday, June 13, 2026

डबरा मंडी गेट की अव्यवस्था में युवक ट्रक-ट्रैक्टर के बीच दबा; मेदांता में जारी उपचार, विकास गुप्ता ने संभाली जिम्मेदारी

Share

डबरा मंडी गेट की अव्यवस्था में युवक ट्रक-ट्रैक्टर के बीच दबा; मेदांता में जारी उपचार, विकास गुप्ता ने संभाली जिम्मेदारी

 

डबरा, ग्वालियर। कृषि उपज मंडी गेट नंबर 3 पर व्याप्त अव्यवस्था और ट्रैफिक जाम के चलते पिछले दिनों एक गंभीर हादसा हो गया, जिसमें युवा व्यवसायी हर्ष गुप्ता (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। मंडी में धान की भारी आवक के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, लेकिन सुरक्षित मार्ग और व्यवस्थित ट्रैफिक प्रबंधन की कमी के कारण क्षेत्र में अराजकता की स्थिति बनी हुई है।

लापरवाही के बीच गंभीर हादसा

यह हादसा तब हुआ जब भारी भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग के बीच युवक एक ट्रैक्टर और ट्रक के बीच बुरी तरह दबकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उन्हें तत्काल ग्वालियर के लिंक हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन कंधे में आए फ्रैक्चर के कारण वहां specialist treatment मुमकिन नहीं हो पाया।

युवा समाजसेवी विकास गुप्ता ने संभाली जिम्मेदारी

गंभीर स्थिति को देखते हुए, डबरा के युवा समाजसेवी विकास गुप्ता तुरंत पीड़ित परिवार की सहायता के लिए आगे आए। उन्होंने बिना समय गंवाए युवक को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया।

विकास गुप्ता ने मेदांता में भर्ती प्रक्रिया, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से समन्वय, सर्जरी की तैयारी और अन्य सभी चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं का पूरा प्रबंधन खुद संभाला। वे लगातार हर्ष के साथ रहकर उनके उपचार में सहयोग कर रहे हैं।

मेदांता में उपचार जारी, सुधार की उम्मीद

युवक हर्ष गुप्ता का उपचार मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उसकी स्थिति धीरे-धीरे सुधार की ओर है।

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने एक बार फिर डबरा मंडी क्षेत्र की अव्यवस्थित ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन और मंडी समिति से जल्द ही व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Read more

Local News