Saturday, June 13, 2026

ग्वालियर में सनसनी: साथी ने पत्थर से कुचलकर की पुताईकर्मी की निर्मम हत्या, परिजनों ने किया चक्का जाम

Share

ग्वालियर में सनसनी: साथी ने पत्थर से कुचलकर की पुताईकर्मी की निर्मम हत्या, परिजनों ने किया चक्का जाम

ग्वालियर: शहर में रविवार रात को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 के बाहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहाँ पुताई का काम करने वाले एक युवक शिवम सिंह यादव की उसके साथी आकाश जाटव (पड़ोसी) ने पत्थर पटक कर हत्या कर दी। हत्या की वजह शुरुआती तौर पर पैसों के लेन-देन या पुरानी दुश्मनी का विवाद बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

रविवार रात को शिवम सिंह यादव अपने पड़ोसी और साथी पुताईकर्मी आकाश जाटव के साथ घर से निकला था। दोनों लक्ष्मणपुरा स्थित शराब की दुकान से शराब खरीदकर साथ में पी। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा और मारपीट हुई। झगड़ा बढ़ते-बढ़ते तानसेन रोड से सटे फुटपाथ तक पहुँचा, जहाँ आरोपी आकाश ने एक भारी-भरकम पत्थर से शिवम को कुचल कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतक के लहूलुहान शव की पहचान उसके परिजनों ने की, जिन्होंने आरोपी आकाश जाटव का नाम भी पुलिस को बताया।

परिजनों का फूटा गुस्सा, किया चक्का जाम

इस बर्बर हत्या से नाराज मृतक शिवम यादव के परिजनों ने सोमवार को मृतक के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। उनकी मुख्य मांग है कि हत्या के आरोपी लल्ला उर्फ आकाश जाटव के घर को अवैध निर्माण बताते हुए उस पर बुलडोजर चलाया जाए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचे उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

पुलिस की जांच और कार्रवाई

पुलिस ने लक्ष्मणपुरा की शराब दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें शिवम और आकाश दोनों को साथ में शराब खरीदते और बात करते हुए देखा गया। आशंका है कि हत्या का कारण पैसों के लेन-देन या कोई पुरानी दुश्मनी थी। मृतक के भाई ने यह भी बताया कि आरोपी आकाश उनसे कहासुनी होने पर हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी देता था। पुलिस ने कथित आरोपी को राउंडअप कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच पड़ताल में जुट गई है।

Read more

Local News