Saturday, June 13, 2026

मणि कैलाश से लौट रहे शिवपुरी के 40 तीर्थयात्री चंबा में फंसे, केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मांगी मदद

Share

मणि कैलाश से लौट रहे शिवपुरी के 40 तीर्थयात्री चंबा में फंसे, केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मांगी मदद

 

उत्तराखंड के चंबा में बादल फटने के कारण शिवपुरी के करीब 40 तीर्थयात्री रास्ते में फंस गए हैं। ये सभी मणि कैलाश की यात्रा पूरी करके वापस लौट रहे थे। तीर्थयात्रियों ने एक वीडियो बनाकर अपने क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद की अपील की है।

तीर्थयात्रियों का कहना है कि वे पिछले कई घंटों से उत्तराखंड के चंबा तहसील में फंसे हुए हैं। सड़क पर करीब 6 से 7 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है, जिससे उनकी परेशानी और भी बढ़ गई है।

चमोली में भी बादल फटा, लैंडस्लाइड की खबर

उत्तराखंड में अक्सर बादल फटने की घटनाएं होती रहती हैं। शुक्रवार देर रात चमोली में भी बादल फटा, जिससे कई घरों में पानी घुस गया। इसके अलावा, लैंडस्लाइड यानी कि भूस्खलन की भी खबरें सामने आई हैं।

शिवपुरी के 40 यात्री फंसे

शिवपुरी से एक बस में ये तीर्थयात्री उत्तराखंड गए थे। मणि कैलाश के दर्शन करके वापस लौटते समय बादल फटने के कारण वे रास्ते में फंस गए। बताया गया है कि इस समूह में करीब 40 लोग शामिल हैं। उत्तराखंड प्रशासन फंसे हुए लोगों को निकालने और रास्ता साफ करने की कोशिश कर रहा है।

यात्री ने वीडियो जारी कर सिंधिया से लगाई मदद की गुहार

शिवपुरी के पंकज पाराशर अपने परिवार के साथ यात्रा पर गए थे, जो टिहरी गढ़वाल के चंबा इलाके में फंसे हुए हैं। उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे बता रहे हैं कि वे सुरक्षित हैं, लेकिन उन्हें जल्द मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा, “हमारा पूरा परिवार और अन्य लोग भी यहां फंस गए हैं। महाराज सिंधिया से गुजारिश है कि वे जल्द से जल्द हमें यहां से बाहर निकलवाएं।”

Read more

Local News