सोशल मीडिया से मिले प्रेमी ने प्रेमिका की बर्थडे पार्टी में पहुँचकर किया दुष्कर्म।
पुरानी छावनी की रहने वाली 22 वर्षीय युवती थाटीपुर थाने पहुची और बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के ज़रिए लहार के भिंड के निवासी आर्यन राठौर से हुई और धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।
2 दिन पहले युवती की बर्थडे पार्टी गोविन्दपुरी स्थित होटल डेजर्ट पाम में थी जहाँ आर्यन भी पहुँचा था और पार्टी में पहुँचकर आर्यन ने युवती को होटल रूम में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की बारदात को अंजाम दे डाला।
युवती ने बताया कि आर्यन ने शादी का वादा किया था लेकिन वो बाद में मुकर गया और युवती को जान से मारने की धमकी भी दे डाली।
युवती ने थाने पहुँचकर पुलिस से शिकायत की पुलिस ने भी कार्यवाही करते हुए युवक को गिरफ़्तार कर लिया।
सोशल मीडिया से मिले प्रेमी ने प्रेमिका की बर्थडे पार्टी में पहुँचकर किया दुष्कर्म।
Share
Read more

