Saturday, June 13, 2026

ग्वालियर: अंकल ने 6 साल तक किया युवती का दैहिक शोषण, शादी के बाद भी ब्लैकमेल; पति ने दिया तलाक

Share

ग्वालियर: अंकल ने 6 साल तक किया युवती का दैहिक शोषण, शादी के बाद भी ब्लैकमेल; पति ने दिया तलाक

 

ग्वालियर। शहर की माधवगंज पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर 6 साल तक उसका दैहिक शोषण करने वाले आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान भिंड जिले के गोहद निवासी राकेश जैन के रूप में हुई है, जो रिश्ते में युवती का अंकल लगता है।

शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा

पुलिस के अनुसार, यह शोषण साल 2019 से तब शुरू हुआ जब युवती अविवाहित थी और लगातार चलता रहा। पीड़िता अब भोपाल में रह रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवती की शादी हो जाने के बाद भी आरोपी राकेश जैन ने उसे ब्लैकमेल करना जारी रखा और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

पति ने लिया तलाक, जीवन हुआ बर्बाद

जब युवती के पति को आरोपी राकेश जैन की हरकतों के बारे में पता चला, तो उसने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। इस घटना से युवती का जीवन पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश में टीम गोहद रवाना

युवती की शिकायत पर, माधवगंज पुलिस ने आरोपी राकेश जैन के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने और ब्लैकमेल की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने युवती का जीवन बर्बाद करने वाले राकेश जैन की तलाश शुरू कर दी है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक पार्टी गोहद रवाना की गई है।

Read more

Local News