Saturday, June 13, 2026

वॉटरफॉल पर नहाने गए नाबालिग से हैवानियत, तीन युवकों ने किया सामूहिक कुकर्म; पॉक्सो एक्ट के तहत् केस दर्ज

Share

वॉटरफॉल पर नहाने गए नाबालिग से हैवानियत, तीन युवकों ने किया सामूहिक कुकर्म; पॉक्सो एक्ट के तहत् केस दर्ज

 

ग्वालियर में एक नाबालिग किशोर के साथ सामूहिक अप्राकृतिक कृत्य का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिघरा थाना क्षेत्र के बिठौली खो जंगल में वॉटरफॉल पर नहाने गए 15 वर्षीय किशोर के साथ उसी के मोहल्ले के तीन युवकों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और सामूहिक अप्राकृतिक कृत्य की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

महाराजपुरा गांव का रहने वाला किशोर 27 जुलाई, 2025 को दोपहर के समय बिठौली खो के जंगल में झरने पर नहाने गया था। वहाँ उसे अपने ही गांव के तीन युवक भी मिले। सभी ने  एक साथ नहाने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तो बिठौली के जंगल में एक आरोपी ने किशोर को थप्पड़ मारकर जबरदस्ती उसके कपड़े उतरवा दिए। जब उसने विरोध किया, तो बाकी दो साथियों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।

इस वारदात के बाद, आरोपियों ने पीड़ित को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वे उसे जान से मार देंगे। डर के कारण किशोर ने शुरुआत में अपने माता-पिता को कुछ नहीं बताया। लेकिन 31 जुलाई को, जब उसे पता चला कि आरोपियों ने इस घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया है, तो उसने हिम्मत करके पूरी बात अपने घरवालों को बताई। इसके बाद, पीड़ित ने परिवार के साथ जाकर तिघरा थाने में तीनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read more

Local News