Saturday, June 13, 2026

ग्वालियर में ‘ऑपरेशन मातृत्वशक्ति’ सफल: ट्रेन के जनरल कोच में हुई महिला की डिलीवरी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

Share

ग्वालियर में ‘ऑपरेशन मातृत्वशक्ति’ सफल: ट्रेन के जनरल कोच में हुई महिला की डिलीवरी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

 

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत रेलवे पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा मानवीय कार्य संपन्न हुआ। निजामुद्दीन से दमोह जा रही एक महिला ने चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया है। रेलवे पुलिस की तत्परता से महिला और नवजात शिशु को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अब दोनों स्वस्थ हैं।

जानकारी के मुताबिक, गोंडवाना एक्सप्रेस आगरा से ग्वालियर जा रही थी। इसी ट्रेन के जनरल कोच में दमोह जिले के बेलखेड़ी गांव की रहने वाली रोशनी नामक महिला निजामुद्दीन से अपने घर दमोह के लिए ट्रेन यात्रा कर रही थी। ग्वालियर पहुंचने से पहले ही ट्रेन के जनरल कोच में उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। पहले तो सभी यात्री कुछ समझ ही नहीं पाए, लेकिन जब स्थिति ज्यादा गंभीर होने लगी तो लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई।

रेलवे पुलिस बल (RPF) तुरंत हरकत में आई और ट्रेन में पहुंचकर महिला की मदद की और मौके पर ही एम्बुलेंस को बुलाया गया। लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही महिला ने ट्रेन के जनरल कोच में ही बच्चे को जन्म दे दिया। RPF की मदद से सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। जिसके बाद अब जच्चा, बच्चा दोनों ही स्वस्थ है।

Read more

Local News