महिला सिक्योरिटी गार्ड से छेड़छाड़: सीनियर गार्ड पर मामला दर्ज, तलाश जारी
ग्वालियर के बिड़ला अस्पताल में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड ने अपने सीनियर सहकर्मी पर छेड़छाड़ और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी नरेंद्र सिंह गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि बिड़ला अस्पताल में उसके साथ सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाला सीनियर गार्ड नरेंद्र सिंह गुर्जर उस पर बुरी नज़र रखता था। महिला का आरोप है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद नरेंद्र ने उसे गेस्ट हाउस में बुलाया और वहां उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इतना ही नहीं, उसने महिला को नौकरी से निकालने की धमकी देकर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया।
पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी नरेंद्र सिंह गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय रूप से जुट गई है।

