मोबाइल यूज़र्स को एक और झटका – साल के अंत तक रीचार्ज 10-12% महंगे!
अगर आप जियो, एयरटेल या वोडाफोन आइडिया का सिम चलाते हैं तो आपके महीने का खर्चा बढ़ने वाला है। खबर है कि ये तीनों बड़ी कंपनियां 2025 के अंत तक मोबाइल रीचार्ज की कीमतों में 10% से 12% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।
यह बढ़ोतरी इसलिए की जा रही है, क्योंकि कंपनियां अब हर यूज़र से ज्यादा कमाई (ARPU) चाहती हैं। पिछले साल जुलाई में भी कंपनियों ने 11% से 23% तक दाम बढ़ाए थे, लेकिन तब यूज़र्स ने ज्यादा विरोध नहीं किया था। इसलिए कंपनियों को अब भरोसा है कि लोग महंगे रीचार्ज भी कर लेंगे।
दाम क्यों बढ़ रहे हैं?
यूज़र्स की संख्या बढ़ रही है-: भारत में हर महीने लाखों नए मोबाइल यूज़र्स जुड़ रहे हैं। मई 2025 में ही करीब 74 लाख नए लोग नेटवर्क से जुड़े। इस वजह से कुल मोबाइल यूज़र्स अब 1.08 अरब हो गए हैं। कंपनियों को लगता है कि ज्यादा लोग हैं तो थोड़ा महंगा रीचार्ज भी चलेगा।
5G लगाने में खर्च ज्यादा है-: जियो और एयरटेल पूरे देश में 5G नेटवर्क बिछा रहे हैं। इसके लिए नए टॉवर, नई मशीनें और नई तकनीक चाहिए, जिस पर बहुत पैसा लग रहा है। यह पैसा निकालने के लिए कंपनियां रीचार्ज महंगा करेंगी।
कमाई बढ़ानी है (ARPU)-: ARPU मतलब औसत कमाई प्रति यूज़र। जितना ज्यादा ARPU होगा, कंपनी उतनी मजबूत होगी। अभी कंपनियों को लगता है कि उनका ARPU कम है, इसलिए उसे बढ़ाने के लिए दाम बढ़ाना जरूरी है।
कर्ज चुकाना है-: कुछ कंपनियों पर भारी कर्ज है, जैसे वोडाफोन, आइडिया पर। इस कर्ज को चुकाने के लिए भी कंपनियों को ज्यादा पैसे चाहिए, इसलिए दाम बढ़ाना पड़ रहा है।
अब कम कंपनियां हैं, कॉम्पिटिशन कम-: पहले बहुत सारी कंपनियां थी, इसलिए सस्ता रीचार्ज देने की होड़ थी। अब सिर्फ तीन बड़ी कंपनियां बची हैं। अब इन पर दाम तय करने का ज्यादा कंट्रोल है।
यूज़र्स को क्या झेलना पड़ेगा?
डेटा लिमिट कम हो सकती है-: कंपनियां डेटा पैक में मिलने वाला इंटरनेट थोड़ा कम कर सकती हैं। इससे आपको एक्स्ट्रा डेटा पैक खरीदना पड़ेगा।
कुछ फ्री फायदे खत्म या कम हो सकते हैं-: जैसे अभी अनलिमिटेड कॉलिंग या OTT ऐप फ्री मिलता है, उसे कम कर दिया जाएगा ताकि आप महंगा प्लान खरीदो।
सबसे सस्ते प्लान में भी हल्की बढ़ोतरी-: कम दाम के प्लान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी, ताकि गरीब या कम खर्च करने वाला यूज़र न भागे। लेकिन धीरे-धीरे उसे भी महंगे प्लान पर ले जाने की कोशिश होगी।
यूज़र्स क्या करें?
लंबी वैलिडिटी वाले प्लान लें-: अगर आपका रीचार्ज खत्म होने वाला है तो 84 दिन, 6 महीने या साल भर वाला प्लान ले लो। इससे दाम बढ़ने से पहले आप पुराने रेट पर रीचार्ज लॉक कर सकते हैं।
डेटा की बचत करें-: बेवजह वीडियो या बड़ा डाउनलोड न करें। इससे एक्स्ट्रा डेटा पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
BSNL भी खरीद सकते हैं
अगर आपके एरिया में BSNL की नेटवर्क ठीक है तो आप उसे ट्राई कर सकते हैं। यह सरकारी कंपनी है, इसके दाम इतनी जल्दी नहीं बढ़ेंगे। लेकिन नेटवर्क अच्छा देख लेना जरूरी है।
मोबाइल कंपनियां अपनी हालत मजबूत करने के लिए दाम बढ़ा रही हैं। इसका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। इसलिए समझदारी से रीचार्ज करें, लंबी वैलिडिटी वाले प्लान चुनें और अपना डेटा संभालकर चलाएं।

