Saturday, June 13, 2026

मेरठ के भक्तों की अनूठी यात्रा: योगी को पीएम और गाय को राष्ट्र पशु बनाने की मन्नत पूरी करने निकले कांवड़िए

Share

मेरठ के भक्तों की अनूठी यात्रा: योगी को पीएम और गाय को राष्ट्र पशु बनाने की मन्नत पूरी करने निकले कांवड़िए

 

मेरठ जिले के मटौर गांव के आदेश मटोरिया और उनके साथी इन दिनों एक खास कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। यह कोई आम कांवड़ यात्रा नहीं है, बल्कि एक बहुत ही बड़ा संकल्प पूरा करने की कोशिश है।

आदेश मटोरिया और उनके भाई सौरभ मटोरिया देवभूमि हरिद्वार के हर की पैड़ी से 281 लीटर पवित्र गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहे हैं। इतनी बड़ी कांवड़ उठाकर चलना आसान काम नहीं है, लेकिन उनके हौसले मजबूत हैं।

इस यात्रा का सबसे खास हिस्सा है, दो बड़े संकल्प 

पहला संकल्प: आदेश मटोरिया चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बनें। इसी मन्नत को लेकर वे इतनी भारी कांवड़ लेकर निकले हैं। दूसरा संकल्प: आदेश चाहते हैं कि गौ माता को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। उनका कहना है कि गाय को देश में सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए और उसे राष्ट्र पशु बनाने से इसका सम्मान और सुरक्षा बढ़ेगी।

कौन-कौन शामिल है

आदेश और सौरभ अकेले नहीं हैं। उनके साथ गांव के कई साथी भी इस धार्मिक यात्रा में उनका साथ दे रहे हैं। इनमें चिराग, उज्जवल, हिमांशु, राहुल, सूरज और फौजी शामिल हैं। ये सभी साथी आदेश की कांवड़ संभालने और सफर में जरूरी मदद कर रहे हैं। यह लोग रोज करीब 3 से 4 किलोमीटर पैदल चलते हैं और धीरे-धीरे अपने गांव की तरफ बढ़ रहे हैं।

23 जुलाई को होगा जलाभिषेक

इन शिवभक्तों का सपना है कि 23 जुलाई को अपने गांव के प्रसिद्ध श्री झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में इस पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करें। जो इनके गांव का सबसे ज्यादा खास ओर प्रचलित मंदिर है। क्योंकि मान्यता है कि यहां भगवान परशुराम ने शिवलिंग की स्थापना की थी। इसलिए इस मंदिर में जल चढ़ाने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

आदेश मटोरिया और उनके साथियों की यह यात्रा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोग उनके अनूठे संकल्प और इतनी भारी कांवड़ लेकर चलने के साहस की तारीफ कर रहे हैं।

Read more

Local News