Saturday, June 13, 2026

“आख़िरकार राहत मिली! अमिताभ बच्चन की साइबर ठगी वाली कॉल ट्यून हटाई गई”

Share

“आख़िरकार राहत मिली! अमिताभ बच्चन की साइबर ठगी वाली कॉल ट्यून हटाई गई”

 

साइबर ठगी को लेकर आगाह करती डायलर ट्यून जो हर फोन कॉल पर सुनाई दे रही थी, बंद कर दी गई है। इंदौर शहर से उठी एक आम मांग पर सरकार ने तुरंत एक्शन लिया है। हर बार जब भी कोई कॉल करता था, तो सबसे पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में साइबर ठगी से सतर्क रहने का संदेश सुनाई देता था। यह डायलर ट्यून अब हटा दी गई है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

यह ट्यून लंबे समय से मोबाइल कॉल पर सुनी जा रही थी, जिसमें बताया जाता था कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और OTP किसी से साझा न करें। लोगों का कहना था कि यह संदेश हर बार सुनना परेशान करने वाला हो गया है। इंदौर में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेने आए केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह बात इंदौर के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने एक ज्ञापन के रूप में सौंपी। उन्होंने बताया कि जनता इस डायलर ट्यून से परेशान हो चुकी है और इसे हटाने की जरूरत है। तब सिंधिया ने भी कहा कि मैं भी इससे बहुत परेशान हो चुका हूं।

सिंधिया ने भी जनता की इस परेशानी को गंभीरता से लिया और दिल्ली पहुंचते ही दूरसंचार मंत्रालय के अधिकारियों से बात कर इस पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सिर्फ 24 घंटे में ही आदेश जारी कर दिए गए और यह डायलर ट्यून हटा दी गई। अब कॉल करने पर सीधे रिंगटोन सुनाई दे रही है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Read more

Local News