Saturday, June 13, 2026

पहलगाम हमले में NIA को बड़ी कामयाबी, दो आरोपी गिरफ्तार, आतंकियों को दे रहे थे छिपने की जगह

Share

पहलगाम हमले में NIA को बड़ी कामयाबी, दो आरोपी गिरफ्तार, आतंकियों को दे रहे थे छिपने की जगह

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पहलगाम हमले की जांच में एक बड़ी सफलता हासिल की है। NIA ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पहलगाम हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों को छिपने की जगह और मदद कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पहलगाम के बटकोट से परवेज अहमद जोथर और दूसरा पहलगाम के हिल पार्क से बशीर अहमद जोथर ने हमले में शामिल तीन सशस्त्र आतंकवादियों की पहचान की है। दोनों ने यह भी पुष्टि की है कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे।

जांच के दौरान NIA को पता चला कि परवेज और बशीर ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को छुपाने में मदद की थी। उन्होंने आतंकियों को अपने घरों में ठहराया और उन्हें खाने-पीने जैसी जरूरी चीजें भी दीं। इसके अलावा उन्होंने आतंकियों को इलाके की जानकारी भी दी, जिससे उन्हें हमला करने में आसानी हुई। NIA ने पक्के सबूत मिलने के बाद इन दोनों के घरों पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने माना कि उन्होंने आतंकियों की मदद की थी। अब NIA यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि और कौन-कौन लोग इस साजिश में शामिल हैं।

पहलगाम में हुआ यह आतंकी हमला काफी गंभीर था। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने बाइसारन के घास के मैदानों में पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें 26 लोग मारे गए और कई घायल हुए। देशभर में इस हमले को लेकर नाराजगी देखी गई थी। अब जब NIA ने दो लोगों को पकड़ा है, तो उम्मीद है कि इस हमले की पूरी साजिश का जल्द खुलासा हो जाएगा। इस कामयाबी के बाद सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल भी बढ़ा है और आगे की जांच तेज कर दी गई है।

Read more

Local News