Saturday, June 13, 2026

ग्वालियर में आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान: संगठन विस्तार, सेवा अभियान और लीगल क्लिनिक खोलने की तैयारी

Share

ग्वालियर में आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान: संगठन विस्तार, सेवा अभियान और लीगल क्लिनिक खोलने की तैयारी

ग्वालियर में आम आदमी पार्टी ने आज प्रेसवार्ता कर संगठन विस्तार, जनसमस्याओं और आगामी योजनाओं पर फोकस किया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर-चंबल प्रभारी एडवोकेट रोहित गुप्ता ने जानकारी दी कि सदस्यता अभियान के बाद अब पार्टी युद्धस्तर पर संगठन विस्तार में जुट गई है।

“कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद अभियान” की शुरुआत की गई है, जिसके तहत सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा, समस्याएं सुनी जाएंगी और नई कार्यकारिणी के लिए नाम जुटाए जाएंगे।

पार्टी हर माह दो प्रमुख कार्यक्रम करेगी – पहला, सेवा कार्य जिसमें जर्जर स्कूल और अस्पतालों की सफाई कर जनसमस्या उजागर की जाएगी। दूसरा, बिजली कटौती और दरों के खिलाफ जनआंदोलन किया जाएगा।

ग्वालियर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर रोहित गुप्ता ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “स्मार्ट सिटी” अब “क्राइम सिटी” बन गई है। उन्होंने जुलाई से “लीगल क्लिनिक” शुरू करने की घोषणा की, ताकि पीड़ितों को मुफ्त कानूनी मदद मिल सके।प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु चौहान ने नगर निगम की अनियमितताओं और टूटी सड़कों पर सवाल उठाए, वहीं जिलाध्यक्ष अमिताभ पांडे ने “कार्यकर्ता संवाद” अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

 

Read more

Local News