video-output-BB2FFD83-F20E-426B-A6F4-86B2453794D0-1 ok
ग्वालियर में आंधी तूफान और बारिश के बीच एक मकान धराशाई हो गया। दो मंजिले मकान की दीवार गिरने से मकान मालिक सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायल को इलाज के भर्ती करा कर जांच शुरू कर दी हैं।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर इलाके में शुक्रवार शाम तेज आंधी तूफान में तबाही मचा गई। आंधी तूफान के चलते यहां एक दो मंजिले मकान की दीवार धराशाई हो गई। दीवार गिरने से मकान मालिक महेंद्र सिंह इंगले वहीं मलबे में दब गए. मकान के पास ही बैठे एक परिवार के चार लोग भी मलबे में दब गए।
आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को खबर दी और मलबे में दबे लोगों को निकलना शुरू किया। इस हादसे में 32 साल का जावेद,35 साल का मफरत और 40 साल के इसरायल की मौके पर ही मौत हो गई। वही मकान मालिक महेंद्र सिंह इंगले भी घायल हो गये और 20 साल का माहिर खान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां मकान मालिक महेंद्र सिंह इंग्ले ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायल एक युवक को इलाज के लिए भर्ती कराकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है
*मकान गिरने से मरने वालो के नाम*
1- महेंद्र सिंह इंग्ले (मकान मालिक)
2- जावेद पुत्र रहमान उम्र 32 साल
3- इसरायल पुत्र सलीम पहलवान उम्र 40 साल
4- मफरत पुत्र मोहसिन खान अहमद उमर 35 साल
*घायल*
माहिर पुत्र सलीम खान उम 20 साल।

