MPL टी20 सिंधिया कप सीजन 2 का आगाज: ग्वालियर चीताज और चंबल घड़ियाल्स के बीच आज पहला मैच
ग्वालियर, मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) टी20 सिंधिया कप के दूसरे सीजन का रोमांच गुरुवार शाम से शुरू हो रहा है। इस बार मुकाबले और भी ज्यादा दिलचस्प होंगे, क्योंकि मैदान तैयार है और खिलाड़ी जोश से भरपूर है।
मैच का आयोजन ग्वालियर के शंकरपुर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है। इस साल के टूर्नामेंट का शुभारंभ एक विशेष आकर्षण के साथ हो रहा है “द ग्रेट खली”, जो WWE के सुपरस्टार रह चुके हैं, लीग का उद्घाटन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, उनकी उपस्थिति से युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।
*सीजन-2 में खेलने वाली कुल टीमें*
टूर्नामेंट में कुल सात पुरुष टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें:
1. ग्वालियर चीताज
2. चंबल घड़ियाल्स
3. भोपाल लेपर्डस
4. जबलपुर रॉयल लॉयंस
5. रीवा जगुआर्स
6. इंदौर पिंक पैंथर्स
7. बुंदेलखंड बुल्स
इसके अलावा तीन महिला टीमें भी शामिल हैं:
1. चंबल घड़ियाल्स वूमेन
2. भोपाल वालव्स वूमेन
3. बुंदेलखंड बुल्स वूमेन
MPL का यह दूसरा सीजन है और इसमें राज्य भर की कई प्रमुख टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका देता है। स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह एक यादगार अवसर है। आयोजकों ने सुरक्षा, दर्शकों की सुविधाओं और लाइव कवरेज की पूरी तैयारी कर ली है। लाइव मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर स्टार स्पोर्ट्स व फैनकोड (Hotstar) पर प्रसारित किया जाएगा। MPL टी20 सिंधिया कप सीजन 2 ग्वालियर को फिर एक बार क्रिकेट के उत्सव में बदलने जा रहा है।

