भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव
भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव होने की घटना सामने आई है।पहले दतिया के पास हुआ पथराव, बाद में ग्वालियर स्टेशन पर फिर से हुआ पथराव यात्री बाल बाल बचे,पथराव के बाद यात्रियों में छाया भय का माहौल।12001 डाउन शताब्दी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, कोचC-3 पर हुआ हमला।
हमले के बाद सीआरपीएफ़ और जीआरपी एक्शन में आई और ग्वालियर स्टेशन पर शताब्दी को रोककर जीआरपी ने यात्रियों से पूछताछ की,पूछताछ के बाद शताब्दी एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
ग़नीमत रही कि इस पथराव की घटना में कोई यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पथराव के चलते कोच C-3 की खिड़कियों के कांच क्षतिग्रस्त हो गए।
Share
Read more

