ग्वालियर के हाई कोर्ट परिसर में अंबेडकर मूर्ति विवाद मामला लगातार बढ़ता जा रहा है
आज भीम आर्मी द्वारा ग्वालियर के निरावली पर अंबेडकर महापंचायत का आयोजन मूर्ति लगाने के समर्थन में किया गया।
महापंचायत के जरिए मूर्ति लगाने को लेकर एक महीने का अल्टीमेटम जारी किया गया है। 1 महीने बाद मूर्ति ना लगाए जाने पर भीमआर्मी प्रदेश के सभी जिलों के साथ चौक चौराहों पर बड़ा प्रदर्शन करेगी।
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह अंबेडकर महापंचायत में शामिल हुए।
इस पंचायत का आयोजन ग्वालियर में फूलबाग मैदान पर होना था यहाँ से सभी हाईकोर्ट की तरफ़ जाते लेकिन जिला प्रशासन ने इस आयोजन की अनुमति नहीं दी। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह के साथ हजारों की संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को निरावली तिराहे पर ही रोक दिया गया,इस मौके पर भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में आने से रोक लगाने पर भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निरावली तिराहा पर ही अंबेडकर महापंचायत का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रतन सिंह ने चेतावनी दी है कि एक महीने के अंदर यदि न्यायालय द्वारा संज्ञान लेकर ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर में मूर्ति नहीं लगाई जाती है तो 1 महीने बाद प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही चौक चौराहों पर भीम आर्मी बड़ा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने सभा के दौरान भड़काऊ बयान देते हुए यह भी कहा कि हाई कोर्ट में मूर्ति लगाने का विरोध करने वाले मनुवादी वकीलों को जरूरत पड़ने पर सबक सिखाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ब्राह्मण सहित अन्य मनुवादी लोगों से हर तरह का व्यवहार रोक दिया जाए। उनके दुकान व्यापार से सामान खरीदना बंद कर दिया जाए।
वही एडिशनल एसपी कृष्ण लालचांदनी के मुताबिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई थी ऐसे में भीम आर्मी के द्वारा शांतिपूर्ण सभा का आयोजन किया गया उनके द्वारा जो ज्ञापन दिया गया है उसको न्यायालय के साथ ही सीनियर प्रशासनिक अधिकारियों की ओर भेजा जाएगा ताकि उस पर आगे का निर्णय लिया जा सके।

