‘हाउसफुल 5’ ने मचाया धमाल, भारत में 100 करोड़ रुपए क्लब में हुई शामिल, वर्ल्डवाइड कमाई 160 करोड़ रुपए पार
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के महज चार दिनों में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया हैं। 6 जून को रिलीज हुई यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली कॉमेडी फिल्मों में शुमार हो गई है।
पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग की, दूसरे और तीसरे दिन इसकी कमाई 31 करोड़ रुपए और 32.5 करोड़ रुपए रही। चौथे दिन सोमवार को थोड़ी गिरावट के साथ 13 करोड़ रुपए की कमाई हुई। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, मंगलवार तक फिल्म की कुल कमाई 105 से 111 करोड़ रुपए के बीच पहुंच चुकी है। विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जहां अब तक की कुल ओवरसीज कमाई 34.7 करोड़ रुपए रही। इस तरह, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 160 करोड़ रुपए के करीब पहुंच चुका है।
*रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां*
हाउसफुल फ्रेंचाइज़ी की अब तक की सबसे तेज 100 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म।
2025 की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है ‘हाउसफुल 5’।
अक्षय कुमार के लिए यह फिल्म हाल के वर्षों की पहली बड़ी हिट साबित हो रही है।
‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हो रही है। दर्शकों के प्यार और शानदार कलेक्शन ने इसे 2025 की सबसे सफल कॉमेडी फिल्मों में शामिल कर दिया है। आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया है। जहां कुछ दर्शकों ने फिल्म को मनोरंजक बताया, वहीं कुछ दर्शकों ने इसकी कहानी को दोहरावभरी और हास्य को ‘ओवर द टॉप’ बताया है। फिर भी दर्शकों ने इसे मनोरंजक और पैसा वसूल बताया है। यदि यह फिल्म फिर से जोर पकड़ती है, तो यह 200 करोड़ रुपए वर्ल्डवाइड क्लब में भी जल्दी शामिल हो सकती है।

