Saturday, June 13, 2026

20 लाख में पति की जान! पत्नी सोनम ने प्रेमी के साथ रचा खूनी खेल

Share

20 लाख में पति की जान! पत्नी सोनम ने प्रेमी के साथ रचा खूनी खेल

मेघालय के चेरापूंजी इलाके से बीते कुछ दिनों पहले एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ था। जिसने सभी को चौंका दिया था। इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की लाश 2 जून को ईस्ट खासी हिल्स जिले में एक झरने के पास गहरी खाई में मिली थी। वह अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून पर आया था, लेकिन यह सफर उसकी मौत का कारण बन गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पता चला कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए पहले 4 लाख रुपए की सुपारी दी थी। जिसे बाद में बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया गया था। आरोपी सोनम ने सिर्फ साजिश रची ही नहीं, बल्कि पति का शव खाई में फेंकने में भी मदद की थी। जानकारी के लिए बताया जा रहा है कि सोनम ने सुपारी किलरों से बेंगलुरु में मुलाकात की थी। जहां से सोनम और उसके पति ने मेघालय के लिए फ्लाइट पकड़ी थी। सूत्रों का दावा है कि सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ रहना चाहती थी, इसलिए शादी के कुछ ही दिन बाद उसने यह खतरनाक योजना बनायी। मेघालय जाने के लिए एकतरफा टिकट और हनीमून की प्लानिंग उसी की थी। हालांकि सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा खुद मेघालय नहीं गया, लेकिन शिलॉन्ग पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह पूरी साजिश में पर्दे के पीछे से शामिल था और लगातार सोनम के संपर्क में था। फिलहाल सोनम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Read more

Local News