Saturday, June 13, 2026

ICICI बैंक की महिला अधिकारी ने उड़ाए करोड़ों, शेयर बाजार में किया निवेश, अब पहुंची जेल

Share

ICICI बैंक की महिला अधिकारी ने उड़ाए करोड़ों, शेयर बाजार में किया निवेश, अब पहुंची जेल

राजस्थान के कोटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ICICI बैंक की एक महिला अधिकारी ने बैंक ग्राहकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से करोड़ों रुपये की हेराफेरी कर डाली। आरोपी अधिकारी साक्षी गुप्ता, जो बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। उन्होंने ग्राहकों के भरोसे को तोड़ते हुए उनकी FD में जमा राशि को गुपचुप तरीके से निकाल लिया और उसे शेयर बाजार में निवेश कर दिया।
जानकारी के अनुसार, साक्षी गुप्ता ने इस कारनामे को काफी योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया। उसने बैंकिंग प्रक्रियाओं और ग्राहकों की जानकारी का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों रुपये अपने कब्जे में लिए। जब ग्राहकों को उनके खातों में असामान्य गतिविधियों की जानकारी मिली, तो उन्होंने बैंक में शिकायत दर्ज कराई। बैंक की आंतरिक जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। ICICI बैंक ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस को सूचित किया। जांच के दौरान साक्षी गुप्ता द्वारा किए गए वित्तीय लेनदेन और शेयर बाजार में किए गए निवेश के सबूत मिले। पुलिस ने महिला अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह मामला न केवल बैंकिंग सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भरोसे की आड़ में कैसे बड़े घोटाले को अंजाम दिया जा सकता है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पीड़ित ग्राहकों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया है।

Read more

Local News