ग्वालियर पुलिस ने हर्ष फायर पर शक्ति शुरू कर दी है। किलागेट इलाके में सूचना मिलने पर पुलिस ने मैरिज गार्डन में दबिश देकर हर्ष फायरिंग कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया और मौके से तीन रायफल जब्त किए हैं।
ग्वालियर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लधेड़ी के पटेल बारात घर गार्डन में आयोजित शादी समारोह में हवाई हर्ष फायर किए जा रहे है। सूचना मिलने पर किलागेट पुलिस टीम को पटेल बारात घर गार्डन पहुंची। गार्डन में दो व्यक्ति रायफल से हर्ष फायर कर रहे थे। पुलिस टीम को देखकर दोनों ही भागने लगे, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इनके एक ग्वालियर का रहने वाला है जबकि दूसरा आगरा के सदर थाना इलाके का रहने वाला लालफिरोज खाँ निकला। इनके पास से एक 12 बोर की बन्दूक, एक 315 बोर की बन्दूक मिली और जिंदा कारतूस भी मिले, इसके अलावा एक व्यक्ति 315 बोर की राइफल जमीन पर पटक कर भाग निकला। पकड़े गए दोनों लोगों के पास बंदूक का वैध लायसेंस नही मिला। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई।

