Saturday, June 13, 2026

ग्वालियर में मां-बेटे के साथ मारपीट करने और उन पर गोली चलाने का मामला सामने आया है।

Share

ग्वालियर में एक घटना सामने आई है जिसमें मां-बेटे के साथ मारपीट करने और उन पर गोली चलाने कि शिकायत दर्ज कराई गई है।
घटना का CCTV फ़ोटेज भी सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाटीपुर थाना क्षेत्र के मयूर मार्केट के पास मयूर नगर का है। जहां रहने वाले फ़रियादी रूद्राक्ष शर्मा का आरोप है कि शुक्रवार सुबह वह अपनी माँ के साथ घर पर थे, इस दौरान शहर के ही सचिन तेंदुलकर मार्ग इलाके में रहने वाले प्रमोद शर्मा और दिव्यवर्धन शर्मा कार से घर आये। उनके द्वारा बड़े भाई कार्तिक के बारे में पूछा, जब उनको बताया कि कार्तिक अभी घर पर नहीं है तो उन्होंने गालियां देने के बाद विवाद शुरू कर दिया। जब इसका विरोध किया तो उसके साथ ही मां को बेरहमी से पीटा। घटना के CCTV के मुताबिक बदमाश रूद्राक्ष को घसीटकर घर के बाहर ले जाने लगे। इस दौरान आरोप यह भी है कि बदमाशों ने फायरिंग भी की।घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है की बदमाशो और कार्तिक के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद है।घटना की शिकायत रुद्राक्ष की ओर से थाने में की गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

Read more

Local News