ग्वालियर चंबल संभाग के सबसे बड़े अस्पताल ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है।
जयारोग्य अस्पताल के 2 जूनियर डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
एक महिला डॉक्टर और और एक पुरुष डॉक्टर को हुआ कोरोना।
दोनों को होम आइसोलेशन में भेजा।
अब ग्वालियर जिले में ऑफिसियल कोरोना के मरीजों की संख्या हुई तीन।
देशभर में कोरोना वायरस ने एक बार फिरसे अपना क़हर बरपाना जारी कर दिया है जहां कई राज्यों में कोरोना वायरस से लोगों की मौत होने की भी खबरें है वही ग्वालियर में भी एक बार फिर वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है।
प्रशासन ने भी आम जनता के लिए वायरस से बचने के लिए एडवाइज़री जारी कर दी है।

