Saturday, June 13, 2026

बकरीद पर कुर्बानी के लिए अलग जगह मांगने के मामले में लगी याचिका खारिज

Share

ग्वालियर हाई कोर्ट ने विदिशा जिले की हैदरगढ़ पंचायत में बकरीद पर कुर्बानी के लिए जगह अलग मांगने के मामले में लगी याचिका को खारिज कर दिया। हैदरगढ़ निवासी शेख भूरे मियां ने ग्वालियर हाई कोर्ट में याचिका लगाई की थी,दरअसल विदिशा जिले की हैदरगढ़ पंचायत ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए विशेष जगह देने से इनकार कर दिया था। पास के गांव में कुर्बानी के लिए नियत स्थान है,हैदरगढ़ पंचायत ने सौहार्द्र कायम रखने और गांव की परंपरा का हवाला देकर अलग से जगह देने से इंकार कर दिया था। पंचायत के इस फैसले के खिलाफ शेख़ भूरे मिंया ने स्थानीय कोर्ट के बाद हाईकोर्ट में अपील की थी।ग्वालियर हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पंचायत के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार कर दिया और याचिका को खारिज़ कर दिया। साथ ही याचिकाकर्ता को विदिशा SDO के पास अपील की सलाह दी है।

Read more

Local News